![]()
प्रदेश की टीम गठित होने के बाद भाजपा ने प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य को ब्रजक्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आगरा के रहने वाले प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठनात्मक समीक्षा के लिए जल्द ही प्रभारियों के जिलों में भ्रमण शुरू हो जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रभारियों की घोषणा कर दी। पिछले महीने भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी थी। इसमें बिधूना की वर्तमान राज्यसभा सदस्य चंद्रप्रभा उर्फ गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया था। गीता शाक्य को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले मिली। गीता शाक्य का राजनीतिक सफर ग्राम प्रधान के रूप में शुरू हुआ था। अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर वह देश के उच्च सदन, राज्यसभा तक पहुंचीं।
उनके चुनावी करियर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वर्ष 2009 के बिधूना विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रही थीं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गईं। अब उन्हें ब्रजक्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आगरा के रहने वाले एत्मादपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
इनको मिली ये जिम्मेदारी
Source link
भाजपा ब्रज क्षेत्र की प्रभारी बनीं गीता शाक्य:प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम की जिम्मेदारी