![]()
प्रयागराज में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप निकलने के बाद देर रात मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले घंटों में मौसम में और बदलाव हो सकता है। गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर, तापमान 33 से 35°C के बीच रहने के आसार मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान करीब 28°C रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 8 अगस्त, शनिवार: गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहेगा। 9 अगस्त, रविवार: हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और तूफान की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 28°C रह सकता है। 10 अगस्त, सोमवार: गरज-चमक के साथ तेज और भारी बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 28°C रहने की संभावना है। 11 अगस्त, मंगलवार: रुक-रुककर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहेगा। 12 अगस्त, बुधवार: गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 28°C रह सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर बना रह सकता है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Source link
प्रयागराज में सुबह से हो रही रिमझिम बारिश:देर रात से बदल गया मौसम, शाम तक तेज बारिश का अलर्ट