![]()
कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में उसके भाई के हिस्ट्रीशीटर साले ने ही अपने अपराधी दोस्तों के साथ मिलकर डाका डाला था। इसके बाद शरद की पत्नी व बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर 10 लाख के जेवरात व कैश लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने करीब 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अपराधियों का सुराग मिला और बुधवार रात को दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर दबोचने के साथ ही तीन डकैतों को दबोच लिया। पुलिस फरार दो बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हिस्ट्रीशीटर ने जेल से छूटने के बाद बनाया डकैती का प्लान श्याम नगर सी-ब्लॉक में बीती 31 जुलाई को निजी स्कूल के शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में बाइक सवार तीन बदमाश घुसे और तमंचे व चाकू के बल पर पत्नी रचना और बेटे देवांश को गन प्वाइंट पर लेकर 10 लाख के जेवरात व कैश लूटकर भाग निकले थे। मामले में चकेरी पुलिस ने 7 टीमें लगाई और करीब 350 सीसीटीवी खंगालने के बाद डकैतों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने शरद के छोटे भाई के साले हिस्ट्रीशीटर प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू का सुराग मिला और उसके अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू ने बताया कि पैसों की जरूरत के लिए उसने दोस्तों के साथ डकैती का प्लान बनाया। पुलिस ने मोनू की निशानदेही पर अहिरवां में देर रात नाकाबंदी करके दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान कोतवाली उन्नाव निवासी शफीक अहमद और शिवकटरा चकेरी निवासी कमल कुरील के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। डीसीपी ईस्ट ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डकैती का खुलासा किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
Source link
चकेरी में शिक्षक के घर डकैती का खुलासा:शिक्षक के हिस्ट्रीशीटर साले ने डाला था डाका, पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा