![]()
बुलंदशहर के चांदपुर रोड स्थित सूर्य नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे एक बंद मकान में भीषण आग लग गई। घटना के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा तो तुरंत गृहस्वामी, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फर्नीचर और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा फर्नीचर, कीमती सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि सूर्य नगर स्थित मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग जुटा कारणों की पड़ताल में पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारी अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link
बुलंदशहर में बंद मकान में लगी भीषण आग:घर पर नहीं थे मालिक, पड़ोसियों ने धुआं उठता देख बुलाई फायर ब्रिगेड