भदोही में एम्स जैसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मांग:संसद में सांसद डॉ. विनोद बिंद ने उठाया मुद्दा, लंबित औद्योगिक भूमि पर अस्पताल बनाने का सुझाव


भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने संसद में नियम 377 के तहत भदोही के कंधिया क्षेत्र में एम्स की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहित भूमि वर्षों से अनुपयोगी पड़ी है, ऐसे में उसका उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। सांसद ने बताया कि कंधिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास योजना के तहत बड़े पैमाने पर भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन वर्ष 2002 से यह परियोजना लंबित है और अब तक अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे अधिग्रहित भूमि का जनहित में कोई प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा है। डॉ. विनोद बिंद ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस अनुपयोगी भूमि पर एम्स की तर्ज पर एक आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाए, जिससे पूर्वांचल के लोगों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि यह अस्पताल स्थापित होता है, तो भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर समेत आसपास के कई जनपदों के लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *