बिजनौर में इंटर का छात्र लापता:स्कूल जाते समय हुआ गायब, परिजनों को अनहोनी की आशंका


बिजनौर में स्कूल के लिए घर से निकला एक 15 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। 1 अगस्त को हुई इस घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से छात्र की जल्द बरामदगी की मांग की है। लापता छात्र की पहचान देशराज के 15 वर्षीय पुत्र तरुण के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गंगदासपुर हसनपुर का निवासी है और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में इंटर का छात्र है। परिजनों के अनुसार, तरुण 1 अगस्त को अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। हालांकि, वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। छात्र के लापता होने के बाद से परिवार बेहद चिंतित है। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर छात्र की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक तरुण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *