![]()
शाहजहांपुर में 24 जुलाई को किन्नर सोनम और उनके ड्राइवर राहुल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी अताऊ और सेहरामऊ निवासी धीरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अताऊ ने 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि धीरू ने पुराना अहसान चुकाने के लिए उसका साथ दिया। कलान जाते समय कार पर की गई थी फायरिंग घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर पिंडरा गांव के पास हुई थी। उस समय सोनम किन्नर अपने सहयोगी राहुल और सान्या के साथ कार से कलान जा रही थीं। तभी हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में सोनम के गले और राहुल के सिर में गोली लगी थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बदायूं निवासी चांदनी किन्नर, मिर्जापुर निवासी राघवेंद्र, बदायूं निवासी आसिफ, मिर्जापुर निवासी सुमित और अमित समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जेल में हुई थी शूटरों से पहचान पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए बाहरी शूटरों को बुलाया गया था। गिरफ्तार शूटर अताऊ और धीरू पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और दोनों जेल भी जा चुके हैं। जांच में यह भी पता चला है कि चांदनी गुट के कुछ सदस्य भी पहले जेल में रह चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात इन शूटरों से हुई थी। पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह पुलिस के अनुसार, एक पुराने मामले में धीरू की जमानत भी चांदनी पक्ष के लोगों ने कराई थी। इसके अलावा सोनम और चांदनी गुट के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चलता आ रहा था। पुलिस इसी रंजिश को हमले की प्रमुख वजह मानकर जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी मिर्जापुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
किन्नर-ड्राइवर पर हमला करने वाले बदायूं-शाहजहांपुर के शूटर गिरफ्तार:50 हजार में एक ने ली सुपारी, दूसरे ने चुकाया पुराना एहसान