मैनपुरी में यातायात पुलिस ने काटे 5.10 लाख के चालान:नियम तोड़ने वालों पर हुई विशेष कार्रवाई, दुर्घटनाएं रोकने पर जोर


मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्रीमती दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों के चालान किए गए। इन चालानों से कुल 5 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा इस दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार और क्षेत्राधिकार दीपशिखा सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *