![]()
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ से एक दिन पहले श्रीनगर में सोमवार रात विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 की घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता और उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग जारी रखेगी। महबूबा मुफ्ती ने प्रदर्शन के दौरान कहा- हम इस रात को नहीं भूल सकते। उन्होंने 5 अगस्त 2019 को हुए घटनाक्रम को स्वीकार्य नहीं बताया और दोहराया कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त की घटनाएं आज भी बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनकी पार्टी उन संवैधानिक प्रावधानों की बहाली के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी, जिन्हें उस दिन समाप्त किया गया था। 5 अगस्त 2026 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A हटाए जाने के सात साल पूरे हो रहे हैं। 5 अगस्त 2019 को केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करते हुए तत्कालीन राज्य का पुनर्गठन किया था। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था।
Source link
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की बहाली की मांग:महबूबा मुफ्ती का श्रीनगर में प्रदर्शन, कहा- 5 अगस्त नहीं भूल सकते