पप्पू यादव और मौलाना जर्जिस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन:राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग


राजधानी के जीपीओ पार्क में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव और मौलाना जर्जिस का पुतला दहन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन लोगों पर सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक बयान देने के आरोप हैं, उनके खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव, सांसद अवधेश प्रसाद और मौलाना जर्जिस के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भगवान शिव, ब्रह्मा, श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के सम्मान का मुद्दा प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भगवान शिव, ब्रह्मा, श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से करोड़ों सनातन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में परिषद ने जीपीओ पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने कहा कि सनातन धर्म और देवी-देवताओं के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *