![]()
गोरखपुर के पिपराइच में शनिवार की रात को 9 साल के सरस सिंह को पीटकर अधमरा कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। शाम करीब 4: 30 बजे शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। आए दिन आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं और अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी और औपचारिक संवेदनाओं तक सीमित न रहें। जनता को धरातल पर कानून का राज दिखाई देना चाहिए। मासूम की हत्या के मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई, देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग
जिला अध्यक्ष ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मुकदमे की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की जाए और दोष सिद्ध होने पर अपराधियों को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने और परिवार की सुरक्षा व अन्य आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। राजेश कुमार तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस जघन्य हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई नहीं की और किसी प्रकार की लापरवाही बरती, तो जिला कमेटी चुप नहीं बैठेगी। सरस सिंह को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सड़क से लेकर शासन के उच्चतम स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।
Source link
गोरखपुर में 9 साल के बच्चे का पीटकर हत्या:पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता, अध्यक्ष बोले- अपराधियों में कानून का डर खत्म