![]()
बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन संख्या 55328 में यह घटना हुई, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। इंजन की वायरिंग में अचानक आग लगने से लपटें और धुआं उठने लगा। लोको पायलट सर्वेश कुमार ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद से ट्रेन वहीं रुकी हुई है। ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
बदायूं में ट्रेन के इंजन में लगी आग:बरेली-कासगंज पैसेंजर बदायूं में रोकी गई