देर रात 20 मिनट की बारिश में सड़कों पर जलभराव:कानपुर में आज बादल-धूप का दौर जारी रहेगा, कहीं-कहीं बरसात हो सकती है


कानपुर में रविवार रात तेज हवा, बादलों की गड़गड़ाहट और करीब 20 मिनट की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार को फिर उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में धूप निकलेगी और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार रात करीब नौ बजे शुरू हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। डिप्टी पड़ाव स्थित अलम मार्केट में सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोतीझील में KDA ऑफिस के बाहर सड़क पर पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। 2 तस्वीरें देखिए- 34.8 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी रही, जिसके कारण लोगों ने दिनभर उमस महसूस की। अब तक सामान्य से 5% कम हुई बारिश चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। वहीं एक जून से अब तक कानपुर में 296.6 मिमी वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 311.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी इस सीजन में अब तक करीब 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आज भी बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से सोमवार को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बनी रहेगी और लोगों को गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *