KGMU Lucknow Aesthetic Update | Cosmetic Surgery Registration Open

अगर आप पेट की अतिरिक्त चर्बी और ढीली त्वचा से परेशान हैं या नाक, चेहरा अथवा स्तनों की बनावट में सुधार कराना चाहते हैं, तो अब KGMU में इसका मौका मिलेगा। KGMU के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने वाले केजीएमयू एस्थेटिक अपडेट-2026

.

कार्यक्रम में नाक की सुंदरता बढ़ाने की सर्जरी (राइनोप्लास्टी), चेहरे की सौंदर्य और कायाकल्प सर्जरी, पलकों की सर्जरी, स्तनों का आकार कम या बढ़ाने की सर्जरी, पेट की अतिरिक्त चर्बी और ढीली त्वचा हटाने की सर्जरी (टमी टक) तथा बोटॉक्स और फिलर्स जैसी आधुनिक प्रक्रियाएं की जाएंगी।

जांच के आधार पर मरीजों का होगा चयन

विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी मरीजों का पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। ऑपरेशन केवल उन्हीं मरीजों का किया जाएगा, जिनके लिए सर्जरी चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त होगी। अंतिम निर्णय विशेषज्ञों की राय के आधार पर लिया जाएगा। इच्छुक मरीजों को अपने पुराने चिकित्सा रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट के साथ विभाग में संपर्क करना होगा।

एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग का भी मिलेगा मौका

डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आयोजन का मकसद केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि युवा प्लास्टिक सर्जनों को नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना भी है। विशेषज्ञ ऑपरेशन के दौरान आधुनिक सर्जरी की बारीकियां बताएंगे। जिससे भविष्य में मरीजों को और बेहतर तथा सुरक्षित इलाज मिल सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *