![]()
गाजियाबाद में रविवार शाम करीब 7 बजे एक महिला साइकेट्रिस्ट ने 7वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड कर ली। महिला का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस मानसिक तनाव के पहलू को भी देख रही है। हालांकि, अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी की है। डॉ. हमीका अग्रवाल (40) का करीब 18 पहले अपने पति तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। करीब डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक
डॉ. हमीका अग्रवाल के पिता और गाजियाबाद के मनोचिकित्सक डॉ. आर. चंद्रा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी का अपने पति से तलाक हो गया था। उनके अनुसार, इसके बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने तुरंत डॉ. हमीका को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिला एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
Source link
महिला साइकेट्रिस्ट ने 7वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड:18 महीने पहले पति से हुआ था तलाक, इसी वजह से डिप्रेशन में चल रही थी