हथियार सप्लायर गिरफ्तार, कावड़ यात्रा में एसटीएफ को मिली सफलता:रात के अंधेरे में निकला था सप्लाई करने, ऑन डिमांड करते हैं तैयार, 5000 कीमत


एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने लालकुर्ती पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में तमंचे बरामद किए गए हैं जिन्हें वह सप्लाई करने निकला था। कावड़ यात्रा के दौरान हुई इस कार्रवाई को एसटीएफ बड़ी सफलता मानकर चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम को लीड मिली थी कि लालकुर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल दफ्तर के निकट कूड़ाघर के पास एक हथियार तस्कर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम एक्टिव हो गई। टीम में शामिल दरोगा प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष लालकुर्ती हरेंद्र कुमार सिंह की टीम के साथ घेराबंदी करते हुए एक संदिग्ध को दबोच लिया। बैग में मौजूद मिले बड़ी संख्या में तमंचे
एसटीएफ और पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी का इंतजार कर रहा है। हाथ में मौजूद बैग को चेक किया गया तो उसमें बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद हो गए। आरोपी ने अपना नाम तजम्मुल पुत्र नसीम निवासी डॉ. सेन वाली गली थाना देहलीगेट बताया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में करते हैं सप्लाई
लालकुर्ती थाने लाकर एसटीएफ ने आरोपी तजम्मुल से पूछताछ की तो पता चला कि वह हथियार सप्लायर गिरोह का सदस्य है। उसका गिरोह हथियार तैयार कर पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता है। पिछले 5 वर्षों से उनके गिरोह यह काम कर रहा है। वह सप्लाई करने निकला था उससे पहले ही पकड़ा गया। 5000 रूपए तक में बेचते हैं तमंचा
5 वर्ष में बड़ी संख्या में यह लोग 315 बोर के तमंचों की सप्लाई कर चुके हैं। ऑन डिमांड यह तमंचे बनाए जा रहे थे। एक तमंचे की कीमत 4000 रूपए से 5000 रूपए इनके द्वारा तय की गई है। फिलहाल 21 तमंचे एसटीएफ ने मौके से तैयार किए हैं। में तमंचे को बनाने वाले उपकरण भी टीम ने जप्त किए हैं। 2022 में भी जेल जा चुका है तजम्मुल
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी तजम्मुल वर्ष 2022 में भी मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र से जेल जा चुका है। उसे दौरान 37 तमंचे उसके पास से बरामद किए गए थे। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया लेकिन बाहर निकलते ही उसने दोबारा से इस काम को अंजाम देना शुरू कर दिया। वर्ष 2002 में भी वह मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है। छोटे भाई के घर आया हुआ था तजम्मुल
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तजम्मुल का एक भाई लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छोटा बाजार में किराए का मकान लेकर रहता है। 2 दिन पहले वह यहां आया हुआ था। माल सप्लाई करने के लिए रात में निकला था लेकिन एसटीएफ को सूचना मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *