प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से चलेगा सेवा और संकल्प अभियान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर भाजपा फतेहपुर मंडल में सेवा संकल्प अभियान के जिला के सह संयोजक अमित भैया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अमित भैया ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ से लेकर जिला, प्रदेश और केंद्रीय स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मंदिरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालयों में प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच फल वितरण, रंगोली प्रतियोगिता और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के लिए कुल 14 कार्यक्रमों के संयोजक और सह-संयोजक बनाए गए हैं। इनमें ‘बच्चों के सपनों का भारत’, ‘जननी सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जनसेवक महाकुंभ’ और ‘मोटरसाइकिल यात्रा’ सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *