मिर्जापुर में पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की, सनातन के अपमान का आरोप


मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जूतामार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संसद भवन परिसर में भगवान श्रीराम के चित्र, साधु-संतों और सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला जलाया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “पप्पू यादव को गिरफ्तार करो” और “साधु-संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। भाजपा नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने पप्पू यादव के कृत्य को साधु-संतों और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान बताया। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नितिन विश्वकर्मा ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अन्य सांसदों पर भी निशाना साधा। उन्होंने उनके प्रदर्शन को निम्न स्तरीय करार दिया। विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मिर्जापुर का व्यापारी समाज सपा को कभी माफ नहीं करेगा। इस प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, रविंद्र खत्री, बालकृष्ण सोनी, उर्मिला बरनवाल, गोविंद गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, आनंद किशोर, मनीष त्रिपाठी, मनोज केशरी, नागेश अग्रहरी, उज्ज्वल केशरवानी, राकेश सोनी, मिलन मलिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *