हमने निकलवाई थी सीवर से 30 बोरियां, जल-निगम की लापरवाही:पार्षद गुलशन अली बोले – विपक्ष नहीं जल निगम की गलती से मिली शिवाला में बोरियां


वाराणसी में शिवाला स्थित सीवर चेंबर से 12 बोरियां मिलने के बाद जल निगम ने अज्ञात पर एफआईर कराई है। वहीं महापौर अशोक तिवारी ने इसे विपक्ष की साजिश बताया था। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बाद अब कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली अंसारी ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने बताया की साल 2016 और साल 2021 में उन्होंने भी सीवर से बोरियां निकलवाई हैं। लेकिन वो साजिश नहीं जल निगम की गलती थी। वो काम के दौरान सीवर में आने वाले फ़ोर्स को रोकने के लिए बोरियां लगवाता है और बिना निकाले चला जाता है। इसे विपक्ष की साजिश कहना गलत है। संभवता ऐसा ही कुछ शिवाला में भी हुआ है। जिसकी जांच जरूरी है। 2016 में चोक हुआ था सीवर गुलशन अंसारी – मै 2012 से पार्षद हूं। और 23 अगस्त 2016 को कमलगड़हा वार्ड में बाढ़ के दौरान कमलगड़हा। कच्ची बाग के आजाद पार्क और सफाई चौकी के पास सीवर का पानी लगा हुआ था। यहां काशी गोमती बैंक जो चौकाघाट पर पानी टंकी के पास है। वहां के मेनहोल से एक से दो मीटर पानी निकल रहा था और सड़क पर फ़ैल रहा था। उस समय जो मौजूदा जल निगम के जीएम है वो हमारे एई हुआ करते थे निगम के उत्तरी जोन के। मिला था मलबा और बालू गुलशन ने आगे बताया – उस समय वाराणसी में दिल्ली जल निगम की टीम आयी हुई थी। नगर आयुक्त और एई साहब के कहने पर टीम ने सर्वे कराया। तो पता चला की एक सीवर चैंबर से पानी निकल रहा है पर आगे की सीवर लाइन से कोई पानी नहीं निकल रहा है। तो रात में सीवर लाइन को चेक किया गया तो पता चला उस पूरे चेंबर मिट्टी, बालू, और अन्य सामान भारी मात्रा में सुपर साकर से निकाला गया। तब जाकर पानी निकला। जल निगम ने किया था 2013 में काम पार्षद गुलशन अली ने बताया – इसी जगह पर साल 2013 में जल निगम ने कार्य किया था और एक लाइन को बंद किया गया था। ये जल निगम की गलती थी। हो सकता है की अग्रवाल रेडियो के पास भी जल निगम ने भी ऐसा ही कुछ किया होगा और छोड़कर चली गयी थी। 2021 में जच्चा-बच्चा अस्पताल के पास निकली थीं 30 बोरियां पार्षद दल के नेता गुलशन अली ने बताया – नेशनल इंटर कालेज के पास कुछ साल पहले पानी नहीं जा रहा था। तो हम लोग अधिकारियों के साथ सीवर खुलवा कर चेक करवा रहे थे। गोलगड्डा, हनुमान फाटक के पास काम कर रहे थे जल निगम वाले। लोहे की पाइप डालकर काम कर रहे थे। जच्चा-बच्चा हॉस्पिटल के पास उन्होंने पानी बैक न जाने पाए उसके लिए 30 बोरी डाली थी। हम लोगों ने सीवर चैंबर से वो 30 बोरी साल 2021 में निकलवाई थी। जो हमारे वार्ड में हुआ वही शिवाला में होने की संभावना पार्षद ने बताया – हो सकता है शिवाला में भी यही हुआ हो और जल निगम काम करने के बाद बोरी छोड़कर भाग गया हो। और अब उसे निकालकर मेयर साहब विपक्ष की साजिश बता रहे हैं। अनूप कुमार जो जल निगम के जीएम है। व साल 2016 में वाराणसी के उत्तरी जोन जिसमें जैतपुरा और सारनाथ आता था। उसके जल निगम के एई थे। वो खुद मौके पर हमारे साथ मौजूद थे और रात में हम लोगों ने जब बालू, पत्थर सब जब निकाला तो पानी साफ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *