सांप के डसने से युवक की मौत:झांसी में 9 दिन से चल रहा था इलाज, एक महीने पहले पिता की मौत हुई थी


झांसी से सटे जालौन में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। 21 जुलाई को वह बेड पर सो रहा था। तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया था। युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे उसने दम तोड़ दिया। लगभग एक महीने पहले पिता की मौत हो गई थी। पिता के बाद बेटे की मौत होने से घर में मातम छाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। शटरिंग का काम करता था मृतक का नाम धीरज (22) पुत्र राकेश सिसोदिया था। वह जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया- धीरज शटरिंग का काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। धीरज से छोटे दो भाई अभिषेक और जितिक है। 21 जुलाई को धीरज कमरे में बेड पर सो रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे उरई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से धीरज को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार को धीरज की मौत हो गई। एक दिन बाद निकला था सांप परिजनों ने बताया कि सांप के डसने के बाद घरवाले सांप को ढूढ़ रहे थे। 22 जुलाई को सांप कमरे के अंदर मिला था। धीरज के पिता राकेश की एक महीने पहले सीने में दर्द होने के बाद मौत हो गई थी। पति के बाद बेटे को खाेने वाली लक्ष्मी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *