![]()
रामपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री आजम खान के अधिवक्ता ने संबंधित गांवों की सूची अदालत में पेश की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई 2026 की तारीख तय की है। रामपुर में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को डूंगरपुर प्रकरण की सुनवाई हुई। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्यवाही शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान के अधिवक्ता ने संबंधित गांवों की सूची अदालत में प्रस्तुत की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बचाव पक्ष द्वारा दाखिल सूची को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई 2026 को निर्धारित की। 2016 की घटना से जुड़ा है मामला डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 में डूंगरपुर बस्ती को खाली कराए जाने की कार्रवाई से जुड़ा है। इस दौरान कथित तौर पर लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं होने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के आधार पर आजम खान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में कई मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। कुछ मामलों में फैसला, कई की सुनवाई जारी इस प्रकरण से जुड़े कुछ मामलों में अदालत पहले ही फैसला सुना चुकी है, जबकि अन्य मामलों में अभी साक्ष्य और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। हाल के दिनों में कई बार सुनवाई इसलिए टली थी क्योंकि बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे। इस मामले में आजम खान के बयान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दर्ज किए जा चुके हैं। डूंगरपुर प्रकरण आजम खान से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में शामिल है और इसकी सुनवाई पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है। मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।
Source link
रामपुर में डूंगरपुर मामले में सुनवाई:एमपी-एमएलए कोर्ट में आजम खान पक्ष ने गांवों की सूची सौंपी, 30 जुलाई को होगी सुनवाई