घर बैठे मिलेंगी पोस्ट ऑफिस की स्मार्ट बैंकिंग सेवाएं:डिजिटल पेमेंट ऐप्स से भी जुड़ा डाक विभाग, इंटरनेट बैंकिंग से होंगे कई जरूरी काम


भारतीय डाक विभाग अपनी बैंकिंग सेवाओं को तेजी से डिजिटल बना रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने अपनी सेवाओं को पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और भारतपे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से जोड़ना शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों को किसी भी बैंक खाते में आसानी से डिजिटल लेनदेन करने की सुविधा मिलेगी। बैलेंस चेक से लेकर फंड ट्रांसफर तक की सुविधा डाक विभाग के अनुसार, अब पोस्ट ऑफिस के बचत खाताधारक कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं का लाभ घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उठा सकेंगे। इसमें खाते का बैलेंस चेक करना, फंड ट्रांसफर करना, पोस्ट ऑफिस की विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश करना और उनका प्रबंधन करना शामिल है। खुद कर सकेंगे अकाउंट मैनेजमेंट नई डिजिटल सुविधा के तहत ग्राहक अपने खाते से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने, विभिन्न सेवाओं का प्रबंधन करने और अन्य जरूरी बदलाव भी स्वयं कर सकेंगे। इससे पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और समय की भी बचत होगी। वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी डाक विभाग ने बताया कि इन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *