हरदोई में सनातन समाज ने निकाली विरोध रैली:जंतर-मंतर पर आपत्तिजनक नारों के विरोध में निकाली रैली


हरदोई में रविवार शाम सनातन समाज और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने जंतर-मंतर पर हुए आपत्तिजनक नारों के विरोध में ‘सनातन यात्रा’ निकाली। गांधी मैदान से अंबेडकर मैदान तक आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।: रविवार को वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान और समस्त सनातन समाज के तत्वावधान में ‘सनातन यात्रा’ निकाली गई। शाम करीब 5:30 बजे गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर मैदान तक पहुंची इस यात्रा में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित कई सामाजिक, धार्मिक और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन शरणजीत तथा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज और तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया तथा सनातन संस्कृति के समर्थन में नारे लगाए। आयोजकों का कहना है कि यह विरोध मार्च जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान भारत माता, सनातन धर्म और संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारों एवं टिप्पणियों के विरोध में निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन किसी भी धर्म, भारत माता या संतों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति कथित अभद्र टिप्पणियों की भी निंदा की। आयोजकों ने कहा कि समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाती रहेगी। यात्रा में सुमित श्रीवास्तव, हर्षवर्धन सिंह, हिमांशु गुप्ता, नीरज मिश्रा, सुनील शुक्ला, अमन श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला, कुसुम सिंह, राघवेंद्र सिंह, शौर्य सिंह, अविनाश कपूर, सौरभ सिंह, विकास सक्सेना, शिवम दीक्षित, शिवांशु गुप्ता, विनय राठौर, शिवम कश्यप, प्रांजल मिश्रा, उमापति, संजोग, विशाल, शिखर बाजपेई, आयुष दीक्षित, अवधेश पाल, आशीष वर्मा, शिवेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता, वीरपाल सिंह, साची दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *