कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा:एटा में आसपुर-करतला मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश


एटा में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पाण्डेय ने मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर-करतला कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। एटा जिले में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार शाम एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर-करतला कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा लगाए जा रहे चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, शिविरों और भंडारों के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया। एएसपी ने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *