![]()
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के बनपाली गोसाई गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने टांगी और कुदाल से हमला कर दिया, जिसमें दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुराने भूमि विवाद में बढ़ा विवाद बनपाली गोसाई गांव निवासी जयराम यादव (60) का गांव के ही आनंद यादव से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
टांगी और कुदाल से किया हमला आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने टांगी और कुदाल से हमला कर दिया। हमले में जयराम यादव, उनकी पत्नी गंगोत्री देवी (55) और बेटा अनुराग यादव (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तीनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही लार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दंपती समेत 3 घायल:पुराने जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आए, मेडिकल कॉलेज रेफर