पेट्रोल पंप कर्मचारी को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप:जालौन में आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद घर से रिवॉल्वर लेकर पहुंचा


जालौन के छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट और रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। रविवार शाम हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम जादौन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रिवॉल्वर भी बरामद की है। कहासुनी के बाद घर से रिवॉल्वर लेकर पहुंचा जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मचारी सौरभ दोहरे और पास में रहने वाले शिवम जादौन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शिवम शराब के नशे में था। उसने कर्मचारी के साथ अभद्रता की और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि कुछ देर बाद शिवम अपने घर गया और रिवॉल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पहुंच गया। वहां उसने रिवॉल्वर दिखाते हुए कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। छिरिया सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवम जादौन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से रिवॉल्वर बरामद की और उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बरामद रिवॉल्वर की वैधता की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *