![]()
अम्बेडकरनगर के नगर पंचायत जहांगीरगंज में छुट्टा जानवरों की समस्या गंभीर हो गई है। इन मवेशियों के कारण राहगीर, वाहन चालक और छात्र-छात्राएं लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जहांगीरगंज से हुसैनपुर खुर्द तक सड़क पर घूम रहे ये जानवर छोटी और बड़ी गाड़ियों से टकरा रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। जगदीशपुर नरियाव जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जगदीशपुर नरियाव के राम जी, दिनेश कुमार, मनोज कुमार और जयप्रकाश सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि छुट्टा जानवरों की वजह से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) उमेश पासी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र के लोग प्रशासन से सड़क पर घूम रहे इन छुट्टा मवेशियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
Source link
नगर पंचायत जहांगीर में छुट्टा जानवरों की भरमार:ग्रामीणों ने किया विरोध, जल्द पकड़ने की मांग