लखनऊ में सामान्य से अधिक पारा:उमस भरी गर्मी का दौर जारी, दिन में बादलों की आवाजाही में बदलेगा मौसम


लखनऊ में तेज धूप के साथ में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 73 फीसदी रहा है। सामान्य से 3 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में मानसून के दौरान सिर्फ अगस्त के महीने में 330 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम नहीं होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में जहां सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। वह अब गिरकर 3 फीसदी पर रह गया है। मानसून के दौरान लखनऊ में 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 630.7 मिलीमीटर है। यूपी में 22 सितंबर से पूरी तरह थमेगी बारिश पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब बारिश का यह दौर धीरे-धीरे धीमा पड़ने लगेगा। प्रदेश में हो रही बारिश की गतिविधियों में अब गिरावट आएगी। 20 सितंबर से राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश रुक जाएगी। 22 सितंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह थम जाएगी और मौसम साफ व सामान्य हो जाएगा। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *