लखीमपुर खीरी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम:अधिकारियों और लोगों ने जलाए दीप; 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम


लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शाम को जिले के कई इलाकों में दीप जलाए गए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेटघाट पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सीडीओ योगानंद पाण्डेय के साथ दीप जलाए। मेडिकल कॉलेज देवकली में डीएम अंजनी कुमार सिंह और श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह चौक पर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव और ईओ संजय कुमार ने आम लोगों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ दीप जलाए। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम में भाग लिया। सेवा और सामाजिक भागीदारी का संदेश कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना बताया गया। अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाने के दौरान लोगों ने समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया। सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी भी रही। 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान डीएम अंजनी कुमार सिंह और जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर जिले में अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम कराने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और सेवा गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दिया’, सेवा दिवस और सेवा सेतु प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *