![]()
गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के बैरिया मधईपुर गांव में बुधवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई मारपीट में पिता विजय मिश्रा और उनके पुत्र मोती लाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों पिता-पुत्र का इलाज जारी है। विजय मिश्रा की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने हीरालाल उर्फ दीपक, शिवराज और हरिशंकर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बैरिया गांव निवासी विजय मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा का पड़ोसी शिवराज मिश्रा से जमीनी विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई। बुधवार देर शाम करीब 7 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गुट बनाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे विजय मिश्रा और मोती लाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल:दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार आरोपियों पर मुकदमा