बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. नईम की सेवाएं समाप्त:झांसी में शोधार्थियों के उत्पीड़न केस में कार्य परिषद की बैठक में कार्रवाई


झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद नईम की सेवाएं समाप्त कर दी गई। मंगलवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समाज कार्य विभाग के डॉ. नईम पर शोधार्थियों के उत्पीड़न के आरोप लगे थे। यूनिवर्सिटी ने इसकी जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई की गई। वहीं, यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा गौतम की वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई। जांच रिपोर्ट पर एक्शन हुआ यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक ब्लॉक में मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें महिला और पुरुष शोधार्थी द्वारा डॉ. नईम पर लगाए गए आरोपों से संबंधित जांच रिपोर्ट रखी गई। इसके अलावा शिक्षक आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में हुई जांच की भी रिपोर्ट रखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्य परिषद ने डॉ. नईम की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकाी पुष्पा गौतम पर यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने के आरोप की जांच रिपोर्ट रखी गई। इस पर उनकी एक साल की वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई। बैठक में 13 अगस्त को होने वाले यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में चित्रकार दिनेश सोनी को डीलिट की मानद उपाधि देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। अब यह प्रस्ताव कुलाधिपति के पास भेजा जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि कार्य परिषद में डॉ. मोहम्मद पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट रखी गई। उनकी सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं, यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने के मामले में प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा गौतम के वेतनवृद्धि रोकी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *