35 साल पुराने रास्ते पर बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप:भदोही में ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाने की मांग


भदोही के जमुनीपुर तगावां गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रास्ते पर अवैध बाउंड्री वॉल बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 35 वर्षों से उपयोग में आ रहे इस रास्ते के बंद होने से करीब 100 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह एकमात्र रास्ता है जिसका उपयोग वे पिछले 35 वर्षों से आवागमन के लिए कर रहे हैं। विपक्षीगणों द्वारा रास्ते की जमीन पर जबरदस्ती बाउंड्री वॉल बनाकर इसे अवरुद्ध कर दिया गया है। संतलाल ने जानकारी दी कि यह रास्ता गाटा संख्या 755 ‘क’ की नवीन परती भूमि है, जो सरकारी संपत्ति है। रास्ता बंद होने से लगभग 100 परिवारों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान नंदलाल, सोनू, नगीना देवी, शिवदेवी, विमला देवी, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *