![]()
संभल में मंगलवार को असमोली ब्लॉक के 10 से ज्यादा गांवों में करीब 25 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जबकि 25 से अधिक गांवों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। इस दौरान तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 11 बजे असमोली ब्लॉक के बुकनाला, डोडी, बेला, टांडा कोठी, खासपुर, बेला मिल्क, मढ़न, मुबारकपुर बंद, सेंधरी और तेलीपुरा समेत कई गांवों में करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं, मढ़न, गुमसानी सहित 25 से अधिक गांवों में करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। गंगा किनारे स्थित गुन्नौर तहसील के बबराला और गुन्नौर कस्बों में भी बूंदाबांदी हुई। जुनावई ब्लॉक में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही के बीच बारिश जैसा मौसम बना रहा, जबकि संभल शहर में करीब 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। आंधी-बारिश का अलर्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। मानसून की दूसरी दस्तक से लगातार हो रही बारिश जिले में मानसून की दूसरी सक्रियता के बाद पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर 20 से 25 मिनट तक बारिश हो रही है। इससे पहले जुलाई में मानसून की पहली बारिश के दौरान 128 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जिससे किसानों को धान की बुवाई में काफी फायदा मिला था। बारिश से तापमान में आई गिरावट जुलाई में एक समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।
Source link
संभल में 25 मिनट की बारिश से मौसम बदला:11 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी