![]()
गोंडा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पीसीएस अधिकारी कुमार सत्यम जीत को करनैलगंज का नया एसडीएम नियुक्त किया है। कार्यभार संभालते ही उन्हें बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और तहसील प्रशासन को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों, कर्मचारियों और लेखपालों के साथ तत्काल बैठक कर जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए। आगामी दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने और किसी भी दिक्कत को तुरंत दूर करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि करनैलगंज तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं, ऐसे में वहां के लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही, बाढ़ चौकियों की सक्रियता और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाए। कुमार सत्यम जीत को एक तेजतर्रार पीसीएस अधिकारी माना जाता है। इटावा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अवैध अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी कार्रवाई की थी। जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात चार्ज संभालने के बाद कुमार सत्यम जीत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए कार्य योजना बनाना, फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना और लंबित मामलों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करना है। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात भी कही।
Source link
कुमार सत्यम जीत बने करनैलगंज के नए SDM:DM ने दिए बाढ़ तैयारियों के निर्देश, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस