![]()
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह सीएमएस डॉ. जगदीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कई कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। सबसे पहले सीएमएस डॉ. शर्मा ओपीडी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। महापर्चा काउंटर और आयुष्मान मित्र से जानकारी ली। इसके बाद वे हेल्थ एटीएम पहुंचे, जहां प्रशिक्षु स्टाफ नर्स ने बताया कि ताला नहीं खुल रहा है। सीएमएस ने तत्काल ताला खुलवाने के निर्देश दिए। दो तस्वीरें देखिए इमरजेंसी वार्ड के बोर्ड पर नहीं लिखे थे डॉक्टरों के नाम इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी बोर्ड पर डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के नाम नहीं लिखे थे। जिस पर सीएमएस ने नाराजगी जताई और तत्काल नाम लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी के अंदर प्रशिक्षु स्टाफ नर्स को बायोमेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। सीएमएस ने इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में पहुंचकर मरीजों के तीमारदारों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और ठेकेदार को वहां एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए। पुरुष वार्ड में मरीजों के साथ तीमारदारों को बेड पर बैठा देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और उन्हें स्टूल पर बैठने को कहा। चादर बिछाने के निर्देश दिए महिला वार्ड में मरीजों के बेड पर चादरें न मिलने पर उन्होंने तत्काल चादरें बिछाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Source link
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल पहुंचे CMS:महिला वार्ड में चादरें नहीं मिलीं, पुरुष वार्ड में तीमारदार बेड पर बैठे मिले