महराजगंज में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद:जलकुंभी के बीच फंसा मिला, दुर्गंध आने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना


महराजगंज के हनुमानगढ़ी के पास स्थित बलिया नाले में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नाले में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ था। तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने नाले में झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शरीर पर केवल अंडरवियर, पहचान नहीं हो सकी पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। इसी वजह से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई दिन पुराना हो सकता है शव प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शव कई दिनों से नाले के पानी में पड़ा हुआ था। इसी कारण उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी थी। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। गुमशुदगी के मामलों से कराया जा रहा मिलान सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *