आजमगढ़ में शुरू हुई बारिश:29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जिले का तापमान, प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट


आजमगढ़ में रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के आउटर वाले इलाकों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का इलाज जारी किया था। शनिवार को भी जिले में पूरे दिन घने बादल छाए रहे। इस बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है और जिले का तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले में हो रही यह बारिश धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। हालांकि बारिश के बाद भी उमस और बिजली की कटौती बरकरार है। यही कारण है कि आम जनजीवन प्रभावित होता दिख रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी। वहीं जिले में बहने वाली घाघरा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने घाघरा नदी के संभावित बाढ़ को देखते हुए निरीक्षण किया है इसके साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को भी कहा है।
सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील
प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम विभाग के लगातार हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले तीन दिनों के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *