चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में 5वीं गिरफ्तारी:जाजमऊ में साइबर टीम ने किया अरेस्ट, 99 से 150 रुपए में बेचता था क्लिप


चमनगंज और चकेरी थानाक्षेत्र में बच्चियों की अश्लील वीडियो अपलोड करने और बेचने के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक और कार्रवाई साइबर सेल ने की। साइबर क्राइम की टीम ने जाजमऊ थानाक्षेत्र में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। गूगल से मिले अलर्ट के बाद साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए, जिसमें कई अश्लील वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिसे आरोपी 99 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति वीडियो में बेचता था। NCMEC संस्था ने साझा की थी जानकारी साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि गूगल की ओर सेनेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC) को एक आईडी के बारे में जानकारी दी गई थी, जिस आईडी से लगातार बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। जिसके बाद NCMEC की ओर से नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल को जानकारी दी गई। एनसीआरपी पोर्टल से संबंधित मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर मिलने पर साइबर टीम ने जाजमऊ निवासी मो. नोमान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए। जिनमें कई अश्लील वीडियो, फोटो, स्क्रीन शार्ट्स और अश्लील सामग्री बरामद हुई। आरोपी तीन सालों से टेलीग्राम से जुड़े ग्रुपों से अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था। जिसके बाद उन अश्लील वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडियो प्लेटफार्मों पर पोस्ट करता था। जिसके एवज में आरोपी लोगों से 99 रुपये से 150 रुपये वसूलता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *