![]()
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां के मुताबिक, शुक्रवार शाम जब उनकी बेटी घर पहुंची तो वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रो रही थी। उनका आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या से पहले दुर्गेश नामक युवक से बातचीत की थी। परिजनों का कहना है कि युवक ने फोन पर ऐसी बातें कहीं, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि नाबालिग की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी दुर्गेश फिलहाल शहर से बाहर है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को होगा अंतिम संस्कार परिजन शनिवार शाम शव को घर ले गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। परिवार ने बताया कि नाबालिग का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
Source link
फोन पर बात करने के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी:शाहजहांपुर में परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप