BSNL 4G Tower Launch in Sonbhadra

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के 14 गांवों में जल्द ही मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी। बीएसएनएल इन क्षेत्रों में 4G मोबाइल टावर स्थापित करेगा, जिससे इन गांवों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह पहल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों का परिणाम है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई दूरस्थ गांवों में आज भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। लोगों को फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है और इंटरनेट सेवा भी अक्सर बाधित रहती है। इसका सीधा असर शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच पर पड़ता है।

जिलाधिकारी के अनुसार, बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों की पहचान की गई थी। पहले चरण में रॉबर्ट्सगंज तहसील के नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत (4 गांव); घोरावल तहसील के ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया, देवगढ़ (5 गांव); और दुद्धी तहसील के डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा, पतखिरना (5 गांव) में 4G टावर लगाए जाएंगे। इन टावरों की स्थापना का कार्य शीघ्र ही शुरू होगा।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पहले चरण के बाद दूसरे चरण में दुद्धी तहसील के 4 और ओबरा तहसील के 6 गांवों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें दुद्धी के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू और ओबरा के पकरी, झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा, बैरपुर में भी मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *