Jaunpur Fake Loot Case | CCTV Footage Reveals Embezzlement by Employee

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में 68,840 रुपये की कथित लूट का मामला फर्जी निकला है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शराब कारोबारी के कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में सामने आई थी। कर्मचारी विकास यादव ने अपने मालिक विशाल कुमार जायसवाल को बताया था कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 68,840 रुपये लूट लिए।

सूचना मिलने पर कारोबारी विशाल कुमार जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें विकास यादव की बताई गई कहानी संदिग्ध पाई गई। फुटेज ने कथित लूट की घटना पर सवाल खड़े कर दिए।

इसके बाद विशाल कुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विकास यादव, पुत्र लालजीत यादव, निवासी नाथूपुर जफराबाद के खिलाफ गबन और विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विशाल कुमार जायसवाल ने बताया कि विकास यादव उनकी मरदानपुर स्थित बैटरी दुकान पर काम करता था। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर आदमपुर स्थित उनकी देशी शराब की दुकान से बिक्री का नगद पैसा (सेल्समैन पीयूष मिश्रा से लेकर) उनके घर पहुंचाता था। विकास को प्रति माह 9000 रुपये वेतन मिलता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विकास यादव ने रकम हड़पने के इरादे से लूट की यह झूठी कहानी गढ़ी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *