आगरा रेल मंडल के नए Sr DSC होंगे रामकृष्णन:तबादले के बाद भावुक हुए पिचाई, बोले-चरित्र खोकर कभी पैसा मत कमाना


आगरा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राजमोहन पिचाई की जगह अब पूर्वोत्तर रेलवे के BSB मंडल के एस. रामकृष्णन आगरा मंडल के नए Sr DSC होंगे। वहीं रामकृष्णन की जगह पंकज चुग को BSB भेजा गया है। पंकज चुग अभी स्टडी लीव पर हैं, छुट्टी से लौटने पर वे 29 जुलाई से चार्ज संभालेंगे। रेलवे बोर्ड ने मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त Sr DSC राजमोहन पिचाई का तबादला कर उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त निर्माण के पद पर तैनात कर दिया है। अब नए Sr DSC करेंगे डिप्टी एसएस केस की जांच
गौरतलब है कि रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान DSS नरेंद्र सिंह चाहर के साथ RPF जवानों ने मारपीट कर उन्हें घसीटते हुए थाने ले गए थे। इस मामले में रेलवे ने स्टेशन डायरेक्टर, ASC और AOM की 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसमें पूर्व Sr DSC पी. राजमोहन भी शामिल थे। अब तबादले के बाद इस पूरे मामले की जांच की कमान नए Sr DSC एस. रामकृष्णन के पास होगी। चरित्र खोकर पैसा मत कमाना” कहकर विदा हुए राजमोहन तबादले के बाद पी. राजमोहन ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को भावुक विदाई संदेश भेजा। संदेश में उन्होंने लिखा – “दुखी होने की जरूरत नहीं, जो होता है अच्छे के लिए होता है। ईश्वर पर भरोसा रखें, काम पूरी लगन और ईमानदारी से करें। पैसों के लिए अपनों को मत खोइए और चरित्र खोकर कभी पैसा मत कमाइए। उन्होंने कहा कि आगरा में सभी के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए यादगार रहा। यहां की यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी। साथ ही उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेलवे प्रशासन ने नए Sr DSC को जल्द से जल्द चार्ज लेकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *