![]()
मेरठ में सितंबर की शुरुआत होने के बाद भी गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकलने के कारण सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है। मौसम में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। सीसीएसयू की वैधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कुछ देर बादलों की आवाजाही के बाद धूप तेज हो गई। मंगलवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। सुबह से ही बढ़ी उमस
सुबह धूप निकलने के साथ ही वातावरण में उमस महसूस होने लगी। हवा में नमी के कारण लोगों को तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर में धूप तेज होने पर सड़कों और बाजारों में निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव नहीं होने और बारिश नहीं होने से आने वाले दिनों में भी गर्मी से तत्काल राहत की उम्मीद कम है। अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में वायरल संक्रमण, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायतों के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में सीधे निकलने से बचने और बाहर का खुला भोजन खाने से परहेज करने की सलाह दी जा रही है। एक्यूआई 109, हवा की गुणवत्ता मध्यम
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। गर्मी के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Source link
बढ़ती तपिश और उमस ने बढ़ाई मेरठवासियों की परेशानी:बारिश के आसार नहीं, AQI भी हो रहा प्रभावित