![]()
प्रयागराज के झूंसी इलाके में कार से कुचल कर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पार्क के पास खेल रहा था। इसी दौरान दो दोस्तों के साथ वह सड़क की तरफ चला गया। बच्चा सड़क पर लेट खेल करने लगा तभी एक कार ने उसे कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। वीडिया में बच्चे के ऊपर से कार के गुजरने का दर्दनाक मंजर सामने आने पर हर कोई दांतों तले उगंलियां दबा रहा है। हादसे के बाद चालक कार लेकर निकल भागा। बालक की मौत के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने पहुंच मामला संभाला। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। गंगापार इलाके के झूंसी थाना स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम कार से कुचलकर बच्चे की मौत हुई। तीन साल का बालक अभिषेक पार्क के पास खेल रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जानिये क्या है पूरा मामला झूंसी के चमनगंज के रहने वाले राजकुमार परिवार संग ग्रीन पार्क के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की शाम को उनका तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक ग्रीन पार्क के करीब खेल रहा था तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दिया। मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद स्वजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद है। पुलिस कार चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
Source link
प्रयागराज में कार ने बच्चे को कुचला, मौत:पार्क के पास खेल रहा था, सड़क के पास लेटा और कार ने रौंद दिया