बागपत में चलती टेंपो में लगी आग:ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार शाम एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। यह घटना बड़ागांव के समीप हुई, जहां हरियाणा से गाजियाबाद जा रहे एक टेंपो में रखे गत्ते में आग लग गई। पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना टेंपो चालक को दी। सूचना मिलते ही टेंपो चालक आशीष कुमार ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि हजारों रुपए का गत्ता जलकर राख हो गया और टेंपो भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गत्ते में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि टेंपो में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया आग पर काबू पा लिया गया क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे खड़ा कराकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *