महिला-दरोगा ने पीड़िता को 8 सेकेंड में जड़े 5 थप्पड़:वाराणसी के चौबपुर थाने में बोली-तेरा इलाज मैं करती हूं, थप्पड़ों की बौछार का वीडियो वायरल


वाराणसी के चौबेपुर थाना महिला अपराध के लिए फिर चर्चा में है। थाने में इस बार महिला दरोगा ने अपनी पुलिसिया ट्रेनिंग के ट्रिक पीड़िता पर दिखा दिए। उसने महिला की शिकायत पर उसे ही पीट दिया। थाना परिसर में 8 सेकेंड में 5 थप्पड़ जड़ दिए। ताबड़तोड थप्पड़ों की बौछार करते हुए जमकर गालियां दी। महिला दरोगा ने कहा कि रोज शिकायत से आजिज आ गई हूं, आज तेरा फैसला कर देती हूं। बहुत बोलती है, बोलकर ही रह जा रही है। फिर क्या था थप्पड़ पर थप्पड़ बरसा दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने गुहार लगाई तो महिला दरोगा ने छोड़ा। सरकार मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर वाराणसी के चौबेपुर थाने में महिला दरोगा ने फिर खाकी का रौब दिखाया। वायरल वीडियो में चौबेपुर थाने में तैनात महिला उप-निरीक्षक रोशनी एक फरियादी महिला के साथ सरेआम मारपीट और थप्पड़ बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि चौबेपुर थाना हमेशा किसी ना किसी कारस्थानी के लिए चर्चा में रहता है। पिछले दिनों युवती का अपहरण कर बेचने और एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया था, उससे पहले थाने में दंपत्ति की मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि वाराणसी पुलिस का शर्मनाक चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अलग अलग तरह से कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिया है कि 8 सेकेंड में 5 थप्पड़.. ये कौन सी ट्रेनिंग का हिस्सा है कमिश्नर साहब? यूपी पुलिस को ऐसे ही फैसले करने हैं तो अदालतों की क्या जरूरत? वाराणसी के चौबेपुर थाने में एक महिला आरक्षी ने थाने में आई एक महिला पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *