लखनऊ में 'घर-घर हरियाली' अभियान:16 अगस्त 2026 को गिनीज रिकॉर्ड प्रयास की तैयारियां तेज


लखनऊ में ‘घर-घर हरियाली’ अभियान के तहत 16 अगस्त 2026 को होने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी संबंध में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवी शिल्प ग्राम, लखनऊ की अध्यक्षा और कार्यक्रम की आयोजक पुनीता भटनागर ने की। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की, जिसमें 2100 महिलाओं की भागीदारी होगी। पुनीता भटनागर ने प्रतिभागियों के पंजीकरण, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन, तकनीकी प्रबंधन, मीडिया समन्वय और अतिथि स्वागत जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश पुनीता भटनागर ने बताया कि ‘घर-घर हरियाली’ अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने इसे केवल विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और जन-जागरूकता का एक बड़ा अभियान बताया। उन्होंने सभी समूह प्रभारियों और सहयोगियों से समयबद्ध और समन्वित तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की, ताकि लखनऊ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बन सके। आयोजकों ने प्रदेशवासियों से भी 16 अगस्त को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस महाअभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। बैठक में विनीता श्रीवास्तव, सोनी सिंह, नीतू बाली, सुधा सिंह, अजीत कुमार सहित कई पदाधिकारी और सहयोगी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *