![]()
ललितपुर के ग्राम मेनबार में जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने गुरुवार शाम 5 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने पूर्व प्रधान के पक्ष में जमीन की नाप की, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मेनबार निवासी हरपाल सिंह पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि गांव में उनकी जमीन पर पूर्व प्रधान और उसके परिजन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई, गुरुवार को चकबंदी विभाग की टीम गांव पहुंची और पूर्व प्रधान को जमीन की नाप कर दी। उस समय घर पर कोई नहीं था, केवल उनकी मां मौजूद थीं, जिन्होंने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। हरपाल सिंह ने इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, ललितपुर, राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम मेनबार में ग्राम सभा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा मकान बनाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान ही एक महिला ने यह कदम उठा लिया। राकेश कुमार के अनुसार, जांच में पाया गया कि उक्त लोगों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
Source link
ललितपुर में जमीन विवाद में महिला ने खाया जहर:हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया