![]()
नोएडा में सेक्टर-93बी और ग्राम गेझा के पास टी-पॉइंट पर मंगलवार को गहरी सीवर लाइन की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेनहोल में उतरे सफाईमित्र शिवा तारों में फंस गए। रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने और विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा उपकरण पहनकर उतरे थे सीवर में प्राधिकरण के अनुसार जलखंड तृतीय क्षेत्र में गहरी सीवर लाइन की सफाई का कार्य संविदाकार एम/एस शिवजी कंस्ट्रक्शंस कंपनी करा रही थी। सफाईमित्र शिवा सेफ्टी बेल्ट, ऑक्सीजन मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनकर सीवर में उतरे थे। उनका दायित्व सीवर लाइन में हुई ब्लॉकेज को हटाना था। मेनहोल के भीतर तारों में फंस गए काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें ऊपर खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान पता चला कि शिवा मेनहोल के अंदर तारों में फंस गए हैं। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार पर एफआईआर और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित संविदाकार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने और ब्लैकलिस्ट करने की नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही संविदा पर तैनात अवर अभियंता राकेश कुमार की सेवा समाप्त करने, संबंधित प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा वरिष्ठ प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिवार को सहायता का आश्वासन प्राधिकरण ने कहा है कि मृतक सफाईमित्र शिवा के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ठेकेदार पर FIR-ब्लैकलिस्ट, JE की सेवा समाप्त:एसएम को नोटिस, नोएडा में सीवर सफाई के दौरान सफाईमित्र की मौत