1186 Vehicles Fined Rs 13.99 Lakh

अनुराग पाठक | बहराइच2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1186 वाहनों का चालान किया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यह अभियान नगर और ग्रामीण दोनों इलाकों में चलाया गया। यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 13 लाख 99 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चार वाहनों को सीज भी किया गया है।

उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *